राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का शुभारंभ।
पानसेमल।श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा 7 दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का आयोजन ग्राम टाकली के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता भंडारी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सचिन चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना बैच लगाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि सचिन चौहान ने स्वयंसेवकों को शिविर के सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा कविता के माध्यम से देशसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा दी।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या प्रो. संगीता भंडारी ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुला चौहान ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक रविन आर्य द्वारा किया गया। प्रथम दिवस बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें डॉ.सुभाष मंडलोई ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में डॉ.आशा चौहान, रेवाज्या खेडकर, संतोष चौहान, रितेश मकवाने सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

