N.N.S. स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक पन्नियों को एकत्रित कर पॉलीथिन मुक्ति का संदेश दिया।

N.N.S. स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक पन्नियों को एकत्रित कर पॉलीथिन मुक्ति का संदेश दिया।

बड़वानी

Shares

N.N.S. स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक पन्नियों को एकत्रित कर पॉलीथिन मुक्ति का संदेश दिया।

बड़वानी। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के छठे दिवस स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलाज के वार्डों में जगह जगह फैली प्लास्टिक की पन्नियों को एकत्रित कर दिया स्वच्छता का संदेश। गांव की गलियों की नालियों की साफ सफाई की गई ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने घर के आस पास साफ सफाई रखे ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। सिविर स्थल के समीप स्थित पहाड़ी (खरगोन खंडवा मार्ग के समीप) पर परियोजना कार्य के तहत पहाड़ी पर प्राकृतिक सामग्रियों से एन.एस.एस. का नाम एवं लोगों बनाया गया ।इस लोगो को बनाने में सभी युवा स्वयंसेवकों और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने बढ़ी मात्रा में पत्थर एकत्रित कर मिट्टी मिट्टी एवं पत्थरों तथा हरी पत्तियाँ फूलों का उपयोग कर NSS का नाम लिखा ।इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई एवं कचरा एकत्रित कर स्वच्छ रहने का संकल्प लिया गया। स्वयंसेवकों ने आमजन को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन सेवा, समर्पण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। बौद्धिक सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच निवाली महाविद्यालय से पधारे डॉ. बी. एस. चौहान ने एनएसएस की भूमिका बताते हुए, रीति–नीति, उद्देश्य एवं अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही श्री अजित जैन (युवा उद्यमी) उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक मार्ग प्रदान करने हेतु मार्गदर्शित किया। पूर्व स्वयंसेवक भूषण पाटिल, गंगाराम जाधव, बादल गिरसे ने सभी स्वयंसेवकों को अपने अनुभव साझा कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण डॉ राजमल सिंह राव द्वारा दिया गया एवं आभार डॉ रंजना चौहान द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मला मौर्य, शिविर संचालक हिमांशु चौहान एवं पूर्व स्वयंसेवक हरीश चौहान, सुरेश अचाले, करमसिंह चौहान, अनुज गंगवाल, आस्था भवेल, शिवानी मंडलोई, रवीना खरते आदि उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *