सांसद पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

सांसद पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

बड़वानी

Shares

सांसद पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर निकले ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

बड़वानी।लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने ओंकारेश्वर से परिवार सहित नर्मदा परिक्रमा शुरू की। सादगीपूर्ण ढंग से यात्रा करते हुए सांसद सपत्नीक बड़वानी जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और रात्रि विश्राम किया।प्राप्त जानकारी अनुसार सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और उनकी पत्नी नंगे पांव थे। सांसद सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए थे। उनके साथ परिक्रमा में उनके भाई, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर से सिर पर कलश रखकर यात्रा का शुभारंभ किया था। सांसद पटेल ने बताया कि यह परिक्रमा मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने,पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समाज कल्याण के संकल्प के साथ की जा रही है।उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि मां नर्मदा अपने आशीर्वाद से उनकी इस परिक्रमा को पूर्ण कराएंगी।यह परिक्रमा लगभग 15 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। सांसद ने इसे एक धर्म यात्रा बताया, जिसे उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ परमात्मा पर छोड़ दिया है।उन्होंने अपने बचपन के संस्कारों और मां नर्मदा के सान्निध्य को भी याद किया, जिसने उन्हें और उनके परिवार को सदैव धर्म से जोड़े रखा है। सांसद पटेल ने राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और यही हमारी आत्मा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी पेशा या शिक्षा हमें अपनी जड़ों से दूर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में उनका कर्तव्य जनता की सेवा करना है, जबकि एक पत्रकार समाज को जागरूक करता है। इन सभी भूमिकाओं के साथ, हमें भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *