अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न

बड़वानी

Shares

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न

बड़वानी।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने आगामी जनवरी माह के सेवा कार्यों की योजना को मूर्त रूप देने हेतु अपनी मासिक बैठक जिला पेंशनर कार्यालय में आयोजित की । इस बैठक के दौरान जहां प्रमुख सचिव माजिद शेख ने डिजिटली अपनी ओर से संगठन का मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,तो वहीं संगठन के सदस्यों द्वारा एकत्र आय और उसे सेवा कार्यों पर व्यय के लेखांकन को कोषाध्यक्ष आरिफ शेख ने प्रस्तुत किया।बैठक के प्रारंभ में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यों की विशेष प्रस्तुति संरक्षक प्रोफेसर रामनरेश शुक्ला ने देते हुए बताया कि हर मानवता का कार्य संगठन की पहचान है,हम निरंतर इस पुनीत कार्यक्षेत्र में काम करते रहेंगे।सेवा निवृत्त CMO अब्दुल सादिक शेख ने कहा कि जीवन में संपूर्णता प्राप्त करने हेतु ये संगठन एक शानदार माध्यम हैं,यदि किसी असहाय के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी जाए तो ये किसी बड़े पुण्य से कम नहीं है। संगठन की महिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष एवं दमदार नेतृत्व दुर्गा सोनी ने महिलाओं को एक जुट कर मातृत्वशक्ति को पूरे जिले में सक्रियता से सेवा कार्यों में जुट जाने हेतु प्रेरित किया । महिला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमति राजू सोनी,श्रीमति जयश्री सोनी,श्रीमति सुषमा बाजपेई, ने बताया कि हम संगठन की टीम को निरंतर बड़ा करने में लगे हैं,प्रतिदिन नए सदस्यों का जुड़ाव संगठन की सेवा गतिविधि का परिणाम है।वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर अब्दुल रशीद पटेल,पूर्व प्राचार्य डॉ.राम नरेश शुक्ला,पेंशनर जिलाध्यक्ष विजय कुमार जैन,अब्दुल रजाक तिगाले,मोहन लाल शर्मा (पूर्व बैंक मैनेजर),सलीम तिगाले पार्षद,जनता पान मुन्ना मंसूरी एवं अतिथि डॉक्टर संजय रावत का स्वागत किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सादिक चंदेरी ने बताया कि वर्तमान में इंदौर के आर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर संजय रावत को अपनी शानदार चिकित्सा सेवा के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में सम्मानित किया है,आज उन्हें अतिथि के तौर पर यहां निमंत्रित कर संगठन की ओर से आदर्श सेवा सम्मान प्रदान किया गया एवं संगठन से जोड़ा भी गया।पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने वरिष्ठ पत्रकार संजय बामनिया अमजद मंसूरी एवं सहयोगियों का आभार माना।बैठक के दौरान संगठन की ओर से वरिष्ठ रजाक तिगाले,जिला महामंत्री व प्रचार मंत्री अमजद मंसूरी,उपाध्यक्ष जाबिर खान,महिला प्रचार मंत्री जयश्री सोनी उपस्थित रहे।संचालन दुर्गा सोनी ने किया।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *