MLA श्याम बर्डे ने उप मुख्यमंत्री से की भेंट,CHC के उन्नयन को लेकर की चर्चा।
पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से भेंट कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानसेमल को सिविल अस्पताल में उन्नयन किए जाने की मांग प्रमुखता से रखते हुए अस्पताल में लंबे समय से रिक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों के पदों की शीघ्र पदपूर्ति को लेकर चर्चा की ओर क्षेत्रवासियों की आवश्यकता से अवगत कराया।भेंट के दौरान पानसेमल क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या एवं CHC में मौसमी बीमारियों सहित गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के उपचार ओर आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने विषय को गंभीरता से सुना एवं इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।विधायक द्वारा जनहित एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
पानसेमल/सतीश केवट

