न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत
केन्द्रीय जेल बड़वानी में किया मानसिक स्वास्थ्य शिविर
बड़वानी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 09 से 14 नवम्बर तक प्रदेश भर में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल बड़वानी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।
शिविर में श्री अमूल मण्डलोई सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य शिविर में बताया कि कानून की नजर में सब बराबर है सभी को जीने का अधिकार, व्यक्तिगत स्वस्त्रता का अधिकार, जिन बंदियों की मुलाकात उनके परिजनों से नहीं होती है व अवगत करावे, व शिविर में बंदियो की लीगल एड संबधित निशुल्क अधिवक्ता संबंधी, अपील संबंधी समस्या सुनी व शीघ्र निराकरण हेतु संबधित को निर्देशित किया ।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग बड़वानी से डॉ मनीष मालवीय मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा बंदियों से मानसिक स्वास्थ्य पर बात की उनके कारण बताये, डिप्रेशन, परिवार की याद आना, चिडचिडापन, रात को नींद न आना, आदि विषयों पर जानकारी दी व मानसिक बीमारी से बचने के उपाय बताये साथ ही उन्होने बंदियो के बीच खुशहाल माहोल बनाया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती कुसूमलता डावर, श्री विनय काबरा उपजेल अधीक्षक, सुश्री संस्कृता जोशी सहायक जेल अधीक्ष, संस्था आस से संजय आर्य जिला समन्वयक टीम सदस्य गणेश वर्मा, मुकेश चौहान एवं बंदीगण एवं जेल स्टाफ उपस्थित था।

