युवा दिवस पर विधिक साक्षरता और नशा मुक्ति अभियान।

युवा दिवस पर विधिक साक्षरता और नशा मुक्ति अभियान।

बड़वानी

Shares

युवा दिवस पर विधिक साक्षरता और नशा मुक्ति अभियान।

बड़वानी ।स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित महिला सिलाई प्रशिक्षण में युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को जिला न्यायालय एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयोजन से विधिक साक्षरता एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया ।
इस उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश श्री अमोल मंडलोई , विधिक साक्षरता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्रीमती नीता दूबे उपस्थित रहे।
न्यायाधीश श्री मंडलोई द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को व्यसन मुक्ति अभियान एवं महिलाओं के न्यायिक अधिकार के विषय में अवगत कराते हुए एक सफल उद्यमी के गुणों से अवगत कराया। श्रीमती नीता दूबे द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों के सामूहिक नशा मुक्ति अभियान का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पूर्ण हुआ।
निर्देशक श्री संजू बरवरे द्वारा सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए युवा शक्ति को सही मार्ग दर्शाते हुए एक बेहतर सफल उद्यमों बन ने हेतु प्रेरित किया। आयोजन का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री यश सेठी द्वारा किया गया

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *