शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

बड़वानी

Shares

शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

पानसेमल।श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।जिसके तहत “राष्ट्रीय गणित दिवस” मनाया गया। आयोजन के दौरान गणित के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा का अवदान “विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक डॉ सुभाष मंडलोई ने इस विषय पर छात्रों को भारत के गणितज्ञ कहीं जाने वाले श्रीनिवास रामानुजन अयंगर के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया।साथ ही विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का गणित के क्षेत्र में अवदान इतना गहरा है कि इसके बिना आधुनिक गणित और विज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती।शून्य की खोज से लेकर कलन की नींव तक, इन विचारों ने वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति को आकार दिया है और आज भी शिक्षा और अनुसंधान में प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। सीबीएसई (CBSE) जैसी संस्थाएं भी भारतीय गणित परंपरा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में काम कर रही हैं, ताकि नई पीढ़ी इस समृद्ध विरासत को जान सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुनील बागले ने कहा कि गणित के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुप्रयोग एक अत्यंत व्यापक और महत्वपूर्ण विषय है, जो दर्शाता है कि किस प्रकार प्राचीन भारतीय ऋषियों और विद्वानों द्वारा विकसित किए गए अवधारणाओं ने आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नींव रखी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता भंडारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज, भारतीय गणित गणितज्ञों और वैज्ञानिकों की नई पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है, दुनिया के बारे में हमारी समझ को आकार दे रहा है और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ा रहा है। हमें भी इनसे सीख लेकर हमारे जीवन को सफ़ल बनाने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. हैरिसिंग एवं प्रो अभिनव पांडे ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। महाविद्यालय की छात्राएं मयूरी एवं मंदिरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार “भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ “प्रभारी डॉ निशा वास्कले ने माना।कार्यक्रम में प्रो वंदना यादव डॉ.आशा चौहान,अजय बागले एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. सुनिल बागले द्वारा दी गई l

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *