निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति बढ़ाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने व रुचि न लेने वाले बीएलओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बड़वानी – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे दिए गए मुख्य निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) 2026 को लेकर विकासखंडवार बीएलओ द्वारा किए जा रहे दैनिक कार्यों की समीक्षा कर गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति बढ़ाकर जल्द से जल्द डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए किया। साथ ही समस्त ईआरओ (अनुविभागीय अधिकारी) को निर्देशित किया कि तकनीकी टीम के माध्यम से कार्यक्षमता को बढ़ा कर प्रतिदिन कार्य का मूल्यांकन करे एवं कार्य में लापरवाही बरतने व रुचि न लेने वाले बीएलओ पर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों एवं की विभागवार समीक्षा करते हुए नॉन अटेंडेंट शिकायतो से संबंधित विभाग के अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए साथ ही निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त कर शिकायत निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग संबंधी शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान बीएमओ राजपुर द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक में ना जुड़ने पर एसडीएम राजपुर को 1 दिन का वेतन काटने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपसंचालक कृषि से जिले में सोयाबीन आवक,कपास पंजीयन, उर्वरक(पोटाश) उपलब्धता, बीजग्राम योजना को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एसडीओ की ड्यूटी मंडी एवं उप मण्डी में लगाई जाए ताकि नीलामी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके साथ ही तहसीलवार सोलर पंप लगाने एवं एआईएफ पंजीकृत कृषकों की संख्या बढ़ाने हेतु सर्वे का कार्य किया जाए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक बगिया माँ के नाम, कपिलधारा कूप, खेत तालाब निर्माण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ को निर्धारित अंतराल पर विभिन्न जनपदो में बैठक एवं दौरा कर कार्याे के पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में क्रियाशील स्कूल भवन,कीचड़ मुक्त पंचायत,गणवेश एवं पुस्तक वितरण, छात्रवृति सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त बीईओ को जनशिक्षक वार समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।
पीएम आदि आदर्श ग्राम के तहत ईई आरईएस, समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री के.के मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

