सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर OPD में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर OPD में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

बड़वानी

Shares

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर OPD में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी,मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी कर रहे जागरूक।

पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते कुछ दिनों से पहले के मुकाबले ओपीडी में प्रतिदिन जांच करने हेतु आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सी.बी.एम.ओ. डॉक्टर राजेश ढोले ने बताया कि पहले मरीजों की 100 से 200 के बीच की संख्या थी लेकिन अब करीब 400 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आ रहे हैं।सर्दी,खांसी और बुखार के सामान्यतः मरीज प्रतिदिन उपचार ओर जांच के लिए आ रहे हैं लेकिन वर्षाकाल के दौरान दस्त की बीमारी से ग्रस्त मरीज भी जांच के लिए आ रहे है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है।नवनिर्मित लेबोट्री में रक्त संबंधी 40 से अधिक जांचे की जा रही हे साथ ही मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध हे।पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 4 (M.B.B.S.)डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है। तथा एक्सरे के लिए अन्य स्थान से तकनीकी सहायक बुलाकर एक्सरे निकलवाया जा रहा है।वर्तमान में NRC वार्ड,महिला प्रसूति वार्ड एवं जनरल वार्ड मिलकर 30 बेड़ों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सतीश केवट/संदीप पाटिल की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *