शोधयात्रा के 5वे दिन मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
पाटी/बड़वानी।पांचवें दिन यात्रा ने गारा में मेडिकल कैंप किया और लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।गारा में हाट होने के कारण से आसपास के लगभग 10 गांव के लोग उपस्थित थे जिन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पांचवें दिन तक पहुंचते पहुंचते यात्रा में लगभग 700 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की। गारा से भैसारी जाते समय यात्रा ने बरसाती छोटी नदी पर एक चेक डैम का निर्माण किया और देखते ही देखे उसमें बहुत सारा पानी भी भर आया। यात्रा में धार जिले के कानवन ग्राम के नंदकिशोर एवं विजय ने पेड़ पौधों और बीजों के बारे में बहुत अच्छी जानकारियां दी।बीज संग्रहण और संरक्षण कैसे किया जाए और सुखी पहाड़ियों को कैसे हरा कर सकते हैं इस विषय पर उनसे विस्तृत जानकारी मिली। उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों और उन प्रयासों से आए परिवर्तन के बारे में भी विस्तृत चर्चाएं हुई। वे कुछ देसी बी भी लेकर के आए थे जो आदिवासियों को वितरित किए गए। यात्रा में ईट से आए कुलदीप से धातु से बने कृषि आदि उपकरणों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि लोहे की बचाए दूसरे हल्के धातुओं को उपयोग करके ऐसे उपकरण जिम जंग ना लगे और वह ज्यादा मजबूत परंतु हल्के हो बनाए जा सकते हैं। इसी विषय पर उनकी विस्तृत रिसर्च के बारे में उन्होंने ज्ञान को साझा किया।आईआईटी के ही चंद्रशेखर ने स्थानीय आदिवासियों उनके रहन-सहन को विभिन्न उन आदिवासियों से जनजीवन कैसे मिलता हुआ है और कैसे अलग है इस विषय पर बताया।यात्रा पर सभी यात्रियों ने जो परंपराएं, स्वास्थ्य समस्याएं खेती पशुपालन आदि विषयों पर अपने विचार रखें। डॉ सौरभ मारू ने पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को लगभग 200 किलोमीटर दूर चलकर आने और अपने ज्ञान से सभी को जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

