रुके हुए वेतन की मांग हेतु आजाद अतिथि संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अतिथि शिक्षको ने बीईओ को सौंपा पत्र,अन्य विषयो पर की चर्चा।
पानसेमल।आजाद अतिथि शिक्षक संघ द्वारा BEO विनोद पाटीदार को तीन महीने से रुके वेतन हेतु पत्र सौंपा है।आजाद अतिथि शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष साहेबराव पाटिल ने जानकारी में बताया कि अतिथि शिक्षकों को माह जुलाई व अक्टूबर, नवंबर माह के वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है,अतिथि शिक्षको द्वारा कई वर्षों से अल्प वेतन में कार्य किया जा रहा है।अक्सर त्योहारों के समय भी वेतन नहीं मिलने से समस्या होती हैं,इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।वहीं इस विषय को लेकर बीईओ पानसेमल विनोद पाटीदार ने जानकारी दी कि वर्ग तीन के अतिथि शिक्षकों का वेतन बिल लगाना बाकी है। बजट अनुसार बिल लगाया जायेगा जिसके बाद वेतन वितरण होगा। उन्होंने निश्चित रूप से समय नहीं बताया लेकिन शीघ्र वेतन मिलने हेतु आश्वस्त किया है।कार्यालय में BEO विनोद पाटीदार,लेखापाल जया भोंसले,सहायक ग्रेड 3 संदीप मंडलोई सहित आजाद अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष साहेबराव पाटिल,पंडित पाडवी,गौतम राठौर, दिनेश भोसले,दत्तू सोलंकी,मनोज वाघ,विक्रम परदेसी एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट

