जिला सहकारीता कर्मचारियों को ई-विकास प्रणाली का दिया प्रशिक्षण।
बड़वानी ।संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश शासन के तत्वाधान में प्रदेश में किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण हेतु ई- विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली को संपूर्ण प्रदेश में 15 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना है। कलेक्टर महोदया जिला बड़वानी के दिशा निर्देशो के अंतर्गत जिला सहाकरी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संध्या रोकडे के मार्ग दर्शन में ई-विकास प्रणाली का विस्तृत प्रचार- प्रसार एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से कृषक सदस्यों के ई टोकन जारी करने एवं उर्वरक वितरण समय पर हो एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक की पहुच सुनिश्चित हो के संबंध में बड़वानी क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र की पेक्स सहकारीता कर्मचारियों को ई-विकास पोर्टल पर कार्य करने हेतु बैंक मुख्यालय के अधिकारी श्री राजेश गुप्ता प्रभारी विपणन अधिकारी ,एवं बैंक अधिकारी अशरफ अली सैय्यद एवं अजय आडतिया द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण शाखा बड़वानी में प्रदान किया गया ,इस अवसर पर बैंक बड़वानी के नोडल अधिकारी श्री संजय शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी श्री राजेश पाटीदार तथा क्षेत्र के समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेट एवं खाद विक्रेता उपस्थित रहे।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

