अधिक किमत पर यूरिया विक्रय करने पर की गई एफ.आई.आर. दर्ज।
बड़वानी । राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा 26 दिसम्बर को मेसर्स कान्हा कृषि सेवा केन्द्र पाटी के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित उर्वरक कीमत रू. 266.50 से अधिक किमत रू. 550 प्रति बेग की दर से बेचा जा रहा था । उर्वरक लेने हेतु ग्राम चाकल्या के किसान श्री बुटसिंग पिता श्री तेरसिंग को कान्हा कृषि सेवा केन्द्र पाटी के प्रोपराइटर द्वारा बिना पी.ओ.एस. मशीन के युरिया उर्वरक रू.550 प्रति बेग बेचा गया । जिसका राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा पंचनामा तैयार किया गया । अधिक कीमत पर विक्रय संबधी किसान के द्वारा कथन भी दिया गया । टीम के द्वारा फर्म का निरीक्षण किया गया जिसमें यूरिया 72 बेग, (58 बेग कृषक भारती कारर्पोरेशन लिमिटेड (कृभको),14 बेग बायोकेम लिमिटेड), कृष्णा फास्केम लिमि. का काम्पलेक्स 20ः20ः0ः13 – 36 बेग, गुजरात नर्मदा वैली केमि. एंड फर्टि. लिमि. का नर्मदाफॉस 20ः20ः0 – 38 बेग, सिंगल सुपर फास्फेट -73 बेग पावडर, (खेतान केमिकल एण्ड फर्टिलाइजर) जिन्कटेड सिंगल सुपर फास्फेट 83 बेग,आरएम फास्फेट जिरॉन 22 बेग पाया ।पी.ओ.एस. मशीन में यूरिया की मात्रा का मिलान नही पाया गया व आज दिनांक के बिल कटे हुए नही पाये ओर स्टॉ क रजिस्टॉर अपूर्ण पाये जाने उर्वरक विक्रेता श्री विनोद पिता परसराम भावसार निवासी पाटी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई । कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री पी. एस. निगवाल, सहा.सचालक कृषि श्री विक्रम रावत, नायब तहसीदार श्री दिपक मस्कुले, श्री आर.सी. ठाकुर उर्वरक निरीक्षक विकासखण्डर पाटी, कृषि विकास अधिकारी श्री करण सिंह जाधव, प्र.वरिष्ठा कृषि विकास अधिकारी, श्री सुनिल मुजाल्दे, कृषि विस्ताहर अधिकारी श्री रूपचंद पटेल, अजय परिहार व श्री गुलाबसिंह कर्मा, एवं पटवारी श्री बलवीरसिंह कनास्याव, व श्री चंदरसिह सस्त्या उपस्थित थे।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

