सांसद खेल महोत्सव के तहत बड़वानी व पाटी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह

सांसद खेल महोत्सव के तहत बड़वानी व पाटी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह

बड़वानी

Shares

सांसद खेल महोत्सव के तहत बड़वानी व पाटी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह

बड़वानी – सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत शहीद भीमानायक शासकीय महाविद्यालय, बड़वानी के खेल मैदान में बड़वानी एवं पाटी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
सांसद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। यह महोत्सव निश्चित रूप से हमारे क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला खेल संयोजक अजय कानूनगो, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती जया शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र कुलकर्णी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास यादव,खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक सचिन चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्षगणकृभूपेंद्र जाट,अजय यादव,जामसिंह जमरे,अमास्या अलावे सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता, खेल शिक्षक,मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *