बड़वानी जिले में संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जारी

बड़वानी जिले में संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जारी

बड़वानी

Shares

बड़वानी जिले में संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जारी

बड़वानी ।मुख्यमंत्री के मंशानुसार और कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
जिले के विभिन्न विकासखंडों में अभियान की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है-
1. निवाली विकासखण्ड- घर-घर पहुँच रही सेवाएँ
निवाली विकासखण्ड के ग्राम वासवी, खेड़ी, गुमड़ियाखुर्द और बड़गाँव में विशेष दलों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। दल के सदस्य नागरिकों से सीधे संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं से संबंधित आवेदन एकत्रित कर रहे हैं, ताकि पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।
2. पानसेमल जनपद पंचायत- योजनाओं का मिल रहा लाभ
पानसेमल क्षेत्र के ग्राम शिवनीपडवा एवं पन्नाली में भी अभियान गति पकड़ रहा है। यहाँ प्रशासनिक दलों द्वारा घर-घर जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
3.बड़वानी विकासखण्ड- शिविरों के माध्यम से समाधान*
बड़वानी विकासखण्ड के ग्राम तलवाड़ा, बोम्या, बड़वानी खुर्द, काजल माता, मेणीमाता, पिपलाज, कल्याणपुरा, सजवानीखम, बरूखोदरा एवं हीरकराय में दल सक्रिय हैं। यहाँ न केवल घर-घर दस्तक दी जा रही है, बल्कि ग्राम चौपालों पर शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनके आवेदन लिए जा रहे हैं।
4. पाटी विकासखण्ड- दर्ज हो रहे है आवेदन एवं समस्याएं
पाटी विकासखण्ड के ग्राम पाटी एवं पोसपुर में आयोजित विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुँच रहे हैं। यहाँ ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है और उनकी शिकायतों एवं समस्याओं पर समाधान की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
5.नगर पालिका परिषद बड़वानी- वार्डों में सघन संपर्क
बड़वानी शहर के वार्ड क्रमांक 11, 12, 16 और 20 में नगर पालिका की टीमों द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान दल द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित नए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और पुरानी शिकायतों को दर्ज कर उनके निराकरण की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
6.नगर पालिका परिषद सेंधवा- जागरूकता और समाधान साथ-साथ
सेंधवा के विभिन्न वार्डों में भी यह अभियान जोर-शोर से जारी है। यहाँ प्रशासनिक अमला न केवल नागरिकों की समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर रहा है, बल्कि उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दे रहा है, ताकि पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
7.नगर परिषद निवाली- द्वार-द्वार पहुंच रही टीम
निवाली क्षेत्र में भी नगर परिषद की टीमें सक्रिय हैं। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा जा रहा है और मौके पर ही आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *