DM ने 06 आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र,दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा संबल।
बड़वानी।कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में 06 हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए शासकीय सेवकों के आश्रित परिजनों को यह नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक संबल प्राप्त होगा।नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कलेक्टर ने कहा कि परिवार के मुख्य सदस्य को खोना एक अपूरणीय क्षति है। शासन की इस योजना का उद्देश्य प्रभावित परिवार को संकट की घड़ी में सहारा देना और उनके जीवन स्तर को सुचारु बनाए रखना है।श्रीमती सिंह ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से चर्चा की और उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की सीख दी।उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की।कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर श्री रोहित पिता स्वर्गीय श्री विजय चौहान एवं श्री आदित्य पिता स्व.द्वारका प्रसाद जैमन,तहसील कार्यालय सेंधवा में चतुर्थ श्रेणी में श्री हेमन्त पिता स्व.श्री रुखरिया,तहसील कार्यालय राजपुर में चतुर्थ श्रेणी के लिए श्री दिलीप पिता स्वर्गीय श्री टुल्या खरते,पी.एम.श्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में चतुर्थ श्रेणी (प्रयोगशाला परिचारक) के रूप में श्रीमती प्रीति पिता प्रभाकर कुलकर्णी एवं श्री चेतन पिता देवराम खन्ना को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

