अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

बड़वानी

Shares

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

बारिश के कारण देरी से हुए मैच MLA ने खिलाड़ियों से परिचय कर दी बधाई

पानसेमल ।अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश गुरुवार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।सरस्वती पूजन के बाद विधायक श्याम बर्डे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बधाई दी एवं रिमझिम बारिश के बीच विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का आधार है और खेल के माध्यम से ही हमारे जीवन को तनाव मुक्त बना सकते हैं इस प्रकार की प्रतियोगिता हमारे जीवन में निखार लेकर आती है जीत हमें मजबूती प्रदान करती है और हार गलतियों को पहचानने का अवसर देती है।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता भंडारी ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुनील बागले ने खेल के महत्व एवं प्रतियोगिता की जानकारी प्रदान की एवं सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। क्रांति सूर्य विश्विद्यालय का फाइनल बड़वानी कॉलेज ने जीता,दैवी अहिल्या विश्वविद्यालय का फायनल पानसेमल ने किया। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुए,लेकिन सभी मैच रोमांचक रहे।इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे, जनभागीदारी अध्यक्ष सचिन चौहान,पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल,चंद्रकांत महाजन,कन्हैयालाल जैन,राम सोनाने,ईस्माइल खान प्रकाश जोशी,मुकेश सत्या,डॉ.मंजुला चौहान,डॉ.राजेश दिवाकर डॉ. आकाश गाडगे,डॉक्टर अविनाश वर्मा,हरीश वर्मा,डॉ रामाधार पिपलादिया,लेब टेक्नीशियन अरुण जाधव,आयुष डुडवे,विद्यार्थियों सहित स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम का संचालन डॉ निशा वास्कले ने किया।मैच रेफरी राजेंद्र बघेल,पंडितराज मोरे रहे।विभिन्न महाविद्यालयों से टिम के कोच मौजूद रहे।

सतीश केवट/किशन जगताप की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *