बेटी अवनी खोरी ने क्षेत्र का नाम किया रोशन,राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला में देश में मिला 10 वा स्थान प्राप्त।
पानसेमल। क्षेत्र के प्रख्यात फोटोग्राफर परिवार में जन्मी कुमारी अवनी जितेंद्र खोरी ने परिवार सहित क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि मिलने पर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।दरअसल जगमा वर्ल्ड स्कूल की प्रतिभावान छात्रा अवनी जितेंद्र खोरी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘वीर गाथा 5.0’ थीम पर आधारित प्रतियोगिता में अवनी ने महाराष्ट्र राज्य में प्रथम तथा देश में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए अवनी खोरी को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी,जिसमें देशभर से 1.92 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अवनी की सफलता में परिवार सहित जगमा वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों एवं संचालक मंडल का योगदान रहा। राष्ट्रभाव और संस्कारों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि एक छोटी सी छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित बनाई है।अवनी बचपन से ही चित्रकला और रंगोली बनाने में रुचि रखती थी।नवरात्र में उन्हें द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।उनके पिता जितेंद्र खोरी,दादा प्रकाश खोरी पेशे से फोटो ग्राफर है।उनकी उपलब्धि पर समाजजनो सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

