संस्कार शिक्षा निकेतन में देशभक्ति एवं धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

संस्कार शिक्षा निकेतन में देशभक्ति एवं धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

बड़वानी

Shares

संस्कार शिक्षा निकेतन में देशभक्ति एवं धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

पानसेमल। क्षेत्र की एकमात्र सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम संस्था संस्कार शिक्षा निकेतन का वार्षिक उत्सव ‘आनंदम’ बुधवार संपन्न हुआ। उत्सव में शिक्षा,संस्कृति और राष्ट्रभाव का संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पूज्य श्रीमहंत स्वामी सदानंद महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संतश्री राजाराम दास जी महाराज, शिवानंद जी गिरी महाराज, स्वामी ब्रज वल्लभ दास जी, स्वामी जगमोहन दास जी ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे,पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे तथा वैष्णवी एमिनेंट के संचालक दिनेश शर्मा मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने 20 से अधिक सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत दी, आधुनिक मंच पर नन्हें विद्यार्थियों से लेकर हाईस्कूल स्तर के बच्चों ने देशभक्ति,विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता तथा कृष्ण लीला की सशक्त प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

संस्कार शिक्षा निकेतन में देशभक्ति एवं धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में श्रीराम आगमन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम के सफल संचालन और उत्कृष्ट मंचन में नृत्य निर्देशक रोहन पांचाल की टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में संस्था प्रबंधन के नीरज गुप्ता,शब्बीर राज,दीपक जोशी, हेमंत शर्मा,राकेश जाधव, शुभम पाटिल,संतोष पाटिल, प्राचार्य विकास सरोदे,उप प्राचार्य राहुल,सांस्कृतिक समिति के दीपक भदौरिया,रेखा जाधव तथा सतीश धीवरे सहित समस्त स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन किरण भोईते एवं मंगला सरोदे के साथ स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित पालकगण एवं गणमान्य नागरिकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *