शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया

शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया

बड़वानी

Shares

शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया

पानसेमल।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयए भारतीय संविधान दिवस उल्लासपूर्ण मनाया गया। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रन्थ को समर्पित भारतीय संविधान दिवस ,मेरा संविधान मेरा अभिमान के तहत 439 बालिकाओं को संस्था के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार शिरोडे द्वारा शपथ दिलाई। भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं निष्ठा रखने तथा भारत की सार्वभौमिक,सत्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु शपथ के माध्यम से प्रेरित किया गया।भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस निमित्त बालिकाओं की निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्रभारी सरिता धार्वे के मार्ग दर्शन में मनीषा आर्य ,वीरसिंग आर्य द्वारा संपन्न किया गया।शपथ में संस्था का संपूर्ण स्टाफ सम्मिलित रहा।
यह जानकारी संस्था वरिष्ठ संजय कुमार शिरोडे द्वारा दी गई।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *