कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर घंटा बजाकर निकाली रेली,नगरीय प्रशासन मंत्री का फूंका पुतला,
पानसेमल नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा इन्दौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद विरोध दर्ज किया हे। जिम्मेदारों पर घोर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।उन्होंने उल्लेख किया कि प्रशासन मंत्री व्दारा असभ्य तरीके से व्यवहार कर अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल किया गया,जो कि अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडने की कोशिस है।ब्लॉक कांग्रेस एवं अनुसांगिक संगठनों ने बाबा साहब उद्यान के निकट पुतला दहन करते हुए,प्रदर्शन किया,और घंटा बजाकर रेली निकाली एवं थाने पहुंचकर तहसीलदार सुनील सिसोदिया को ज्ञापन सौंपकर घटना के जिम्मेदार लोगो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर पद से बर्खास्त करने की मांग की है।सड़क पर प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर वाहन खड़े नजर आए।ज्ञापन का वाचन आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोंटा खेड़कर ने किया।इस दौरान PCC सदस्य अजय मिश्रा,कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सुभद्रा परमार,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमारी,निवाली ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती खतरे,सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा सेनानी,जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मोंटा खेड़कर,ब्लाक कागेस अध्य्क्ष रवि पाटिल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव शितोले,नगर अध्यक्ष सुभाषराव शितोले,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह पवार,जनपद सदस्य मोतीराम सोलंकी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य गोयल,विधानसभा अध्यक्ष विवेक चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष चौधरी,वरिष्ठ रतन खेड़कर,राधेश्याम जगताप,गोपाल भंडारी युवा नेता चिंटू किराड़े,महेश चौहान सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश,निवाली थाना प्रभारी आर के लोवंशी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

