पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट-5 (GIEI) के अंतर्गत 12 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी हैंडक्राफ्ट प्रशिक्षण का हुआ समापन।

पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट-5 (GIEI) के अंतर्गत 12 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी हैंडक्राफ्ट प्रशिक्षण का हुआ समापन।

बड़वानी

Shares

पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट-5 (GIEI) के अंतर्गत 12 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी हैंडक्राफ्ट प्रशिक्षण का हुआ समापन।

पानसेमल।उच्च शिक्षा विभाग,मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट-5 (GIEI) के अंतर्गत अग्रणी महाविद्यालय, बड़वानी तथा उद्यमिता विकास केंद्र,मध्य प्रदेश (सेडमैप), भोपाल के सहयोग से श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय, में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक 12 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी हैंडमेड आइटम्स (हैंडक्राफ्ट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल का विकास कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित करना रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।

पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट-5 (GIEI) के अंतर्गत 12 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी हैंडक्राफ्ट प्रशिक्षण का हुआ समापन।

समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता भंडारी द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल संवर्धन के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बलराम बघेल, सहायक प्राध्यापक,अग्रणी महाविद्यालय, बड़वानी एवं पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट के जिला नोडल अधिकारी तथा अरविंद चौहान, जिला समन्वयक, उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप), मध्य प्रदेश उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रोजगारोन्मुखी शिक्षा की अत्यधिक आवश्यकता है, जिससे छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. निशा वास्कले द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन वंदना यादव द्वारा किया गया।प्रशिक्षण में कुल 39 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की तथा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र प्राप्त किए।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *