गैर कृषि अंतर्गत उद्यम सखी प्रशिक्षण का समापन
बड़वानी। बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बड़वानी में ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से गैर कृषि अंतर्गत उद्यम सखी विषय पर 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2025 तक आयोजित 7 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समापन कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक भोपाल से एलडीओ श्री विनय मोरे, जिला अग्रणी प्रबंधक बड़वानी श्री संदीप अग्रवाल एवं डीपीएम राष्ट्रीय आजीविका मिशन श्री योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, ऋण प्रक्रियाओं, वित्तीय अनुशासन एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी डायरेक्टर श्री संजू बरवरे एवं एनआरएलएम डीएम श्री राहत जी द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि उद्यम सखी प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। श्री तिवारी ने कहा कि उद्यम सखी के माध्यम से महिलाएं समूह आधारित उद्यम अपनाकर स्थायी आय का स्रोत विकसित कर सकती हैं। वहीं वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री यश सेठी ने वित्तीय साक्षरता एवं ऋण प्रबंधन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को योजनाओं का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया । अंत में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया!
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

