कलेक्टर ने राजपुर विकासखंड का किया दौरा।

कलेक्टर ने राजपुर विकासखंड का किया दौरा।

बड़वानी

Shares

कलेक्टर ने राजपुर विकासखंड का किया दौरा।

बड़वानी । कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को जिले के अंजड़ और राजपुर विकासखंड का विस्तृत भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और कृषि से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1.स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण-
कलेक्टर ने सिविल अस्पताल अंजड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवाओं के स्टॉक और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का सूक्ष्म अवलोकन किया। साथ ही, राजपुर के ग्राम तलवाड़ा डैब में एन्क्वास प्रमाणित आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली की भी सराहना की और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

2.राजस्व प्रकरणों और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा-
तहसील कार्यालय अंजड़ के निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और रिकॉर्ड संधारण की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी के तहत मिलने वाली सुविधाओं में देरी न हो,आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

3.कृषि, बागवानी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा-
जिले में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने अंजड़ स्थित गुरुकृपा नर्सरी का अवलोकन किया।यहां तैयार किए जा रहे उन्नत किस्म के पौधों को देख उन्होंने बागवानी को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इसके उपरांत, ग्राम चकेरी में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का अवलोकन किया और किसानों के अनुभवों को सुनकर उनके प्रयासों की सराहना की।

4.शिक्षा और खेल प्रतिभाओं पर फोकस-
ग्राम तलवाड़ा डेब में एकीकृत शासकीय हाई स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने हेतु निर्देश दिए।जूलवानिया स्थित शूटिंग एकेडमी के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने खेल व्यवस्थाओं को देखा और जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
इस दौरान एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवड़िया, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत सिंह डाबर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *