कलेक्टर ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान

कलेक्टर ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान

बड़वानी

Shares

कलेक्टर ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान

सह गोदाम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

बड़वानी – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम बड़वानी खुर्द का भ्रमण किया और यहां नवनिर्मित शासकीय उचित मूल्य दुकान सह गोदाम (पीडीएस भवन) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि –
ऽ शेष निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।
ऽ भवन परिसर में पवर ब्लॉक लगवाए और गोदाम में नियमित स्वच्छता बनाए रखी जाए।
ऽ प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत अप्रारंभ को शीघ्र शुरू कर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रविवर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री मोतीलाल काग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *