कलेक्टर ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का किया निरीक्षण

बड़वानी

Shares

कलेक्टर ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का किया निरीक्षण

बड़वानी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्र. 190 (बड़वानी) के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्राम ओसाडा का दौरा किया। इस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमति सिंह ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के वार्डों में पहुँचकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से चर्चा की। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर सर्वे, भौतिक सत्यापन एवं गणना पत्रक एकत्रित किए जाने की वास्तविक स्थिति एवं डिजिटाइज़ेशन कार्य की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई जाए, और इसे समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएप् कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और सभी अधिकारी इसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ पूरा करें, ताकि आगामी चुनावों में एक शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची का उपयोग किया जा सके।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *