ग्राम मोरतलाई में पार्किंग और सभा स्थल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर व S.P. विधायक बर्डे एवं जनप्रतिनिधियों से की चर्चा।
पानसेमल क्षेत्र के ग्राम मोरतलाई में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ हेलीपेड स्थल एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खेतिया मालोजी किराड़े ने बताया की जय बिरसा ब्रिगेड ग्रुप मोरतलाई की पहल एवं विधायक श्याम बर्डे के प्रयासों से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और भगवान बिरसा की यह स्थापित प्रतिमा संभवतः क्षेत्र की पहली प्रतिमा होगी। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव द्वारा अनावरण किया जाएगा जो कि गौरव का विषय रहेगा।शुक्रवार को कलेक्टर जयतिसिंह,SP जगदीश डावर ने विधायक श्याम बर्डे के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।उनके साथ एडिशनल एसपी धीरज बब्बर,SDM पानसेमल रमेशचंद्र सिसोदिया तहसीलदार सुनील सिसोदिया,सरपंच देवीदास बोरसे,BJP जिलाध्यक्ष अजय यादव,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रेलाश सेनानी,अजजा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद वसावे,सचिन चौहान,उपाध्यक्ष राम सोनाने,लोकेश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस,सहित,जनप्रतिनिधि कर्मचारी मौजूद रहे।

