भगवान बिरसा की प्रतिमा का CM ने किया अनावरण, CM ने मंच से की कई घोषणाएं,थपथपाई विधायक की पीठ।
पानसेमल विधानसभा के ग्राम मोरतलाई में मुख्यमंत्री डॉ.यादव, भगवान बिरसा मुंडा की
प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनता को संबोधित किया।बिहार में NDA की जीत को लेकर अपनी बात रखते हुए,कांग्रेस पर निशाना साधा।मुख्यमंत्री यादव का हैलीपेड पर प्रभारी मंत्री टेटवाल सहित विधायक श्याम बर्डे एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।मुख्यममंत्री ने विकासकार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।वहीं पानसेमल विधायक श्याम बर्डे द्वारा पानसेमल में रेस्ट हाउस,SDOP कार्यालय,विद्यालयों के उन्नयन सहित अन्य मांगो को पूरा करने हेतु CM ने मंच से घोषणाएं की।मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा व महापुरुषों की जयकार कर सभी जननायकों को नमन किया।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद लगातार कांग्रेस का राज रहा।दुर्भाग्य हे कि कांग्रेसी जनजातीय समाज के वोट तो लेते रहे लेकिन जनजातीय समाज के गौरव महापुरुषों के लिए कोई कार्य नहीं किया।भाजपा ने जननायकों को पाठ्यक्रम में स्थान दिया है।मंच पर तीर कमान,महानायकों के चित्र देकर पुष्पहार पहनाकर CM का स्वागत किया,जिसके बाद वे जनता के बीच पहुंचे और पुष्पवर्षा की।मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि आज तो बिहार में कमल खिला है। आगे-आगे एनडीए पीछे-पीछे सुपड़ा साफ। बिहार में बहार है एनडीए सरकार है।मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करते समय पानसेमल विधायक श्याम बर्डे की पीठ थपथपाते नजर आए।वही विधायक ने प्रदेश के मुखिया शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। साथ ही जय बिरसा ब्रिगेड ग्रुप मोरतलाई ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डा.गौतम टेटवाल,अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डा.सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे,प्रतिनिधि विनोद वसावे,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,नगर परिषद अध्यक्ष खेतिया दशरथ निकुम उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव,महामंत्री सचिन चौहान,उपाध्यक्ष राम सोनाने,अंतर पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधी,वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की विशेष रिपोर्ट।

