ठीकरी जनपद की 30 पंचायतों में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा क्लस्टर अनुश्रवण(सीएफटी)शिविर।

ठीकरी जनपद की 30 पंचायतों में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा क्लस्टर अनुश्रवण(सीएफटी)शिविर।

बड़वानी

Shares

ठीकरी जनपद की 30 पंचायतों में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा क्लस्टर अनुश्रवण(सीएफटी)शिविर।

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में ठीकरी जनपद पंचायत के अंतर्गत चकेरी/मंडवाड़ा/ तलवाड़ा डेब की 30 ग्राम पंचायतों में नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निराकरण हेतु क्लस्टर अनुश्रवण शिविर ( सीएफटी ) का आयोजन किया किया जा रहा हैं।
यह शिविर 7 जनवरी ( बुधवार ) को ठीकरी जनपद पंचायत की निर्धारित 30 पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर प्रथम चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सेक्टर अधिकारियों द्वारा पंचायतो में भ्रमण या पंचायत भवन में उपस्थित रहकर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण में दोपहर 2 बजे से ग्राम पंचायत बडगांव में कलेक्टर की अध्यक्षता में किए गए कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा विद्यादान अभियान के तहत स्कूलों में जाकर अध्यापन का कार्य भी किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित और सीधा लाभ दिलाना तथा उनकी स्थानीय समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में इन क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों का किया जाएगा निराकरण,स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता,योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड बनाने,आंगनवाडी से संबंधित सेवायें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त सेवाओं, ई-केवायसी, राजस्व सेवाओं अविवादित नामांतरण बटवारा सीमांकन एवं अतिक्रमण आदि, भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण खसरा, नक्शा नकल आदि का प्राप्ति, प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा से संबंधित विषय युनिफार्म छात्रवृत्ति, पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन, कृषि आदानो खाद-बीज योजनाओं, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शेष घरो में शौचालय निर्माण, मनरेगा अन्तर्गत मजदूरों को रोजगार एवं मजदूरी भुगतान, सामाजिक पेंशन की विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग पशुपालन से संबंधित योजनाओं आदि।
इन 30 पंचायतों में आयोजित होगा शिविर
चकेरी, छापरी, मोहीपुरा, बिल्वारोड, भमोरी, साकड, पलासिया, हरिवड, कोयडिया, मंडवाडा, तक्यापुर, सुराना, हरणगाव, पान्या, बावडिया, उचावद, फत्यापुर, पिपल्याडेब, लोहारा, मेहगांवडेब, तलवाडाडेव, सेमल्दाडेब, लखनगांव, बान्दरकच्छ, रणगांव, पाडला, बडगाव, रणगावडेब, बिल्वाडेब,बजट्टा । संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होवे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *