C.M. डॉ. यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारियां जारी,विधायक श्याम बरडे ने की कार्यालय पर बैठक

C.M. डॉ. यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारियां जारी,विधायक श्याम बरडे ने की कार्यालय पर बैठक

बड़वानी

Shares

C.M. डॉ. यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारियां जारी,विधायक श्याम बरडे ने की कार्यालय पर बैठक

जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होगा भव्य आयोजन

पानसेमल।जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगमन की तैयारियों जारी है।व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय पर विधायक श्याम बरडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। ग्राम पंचायत मोरतलाई में आगामी आगमन को ऐतिहासिक बनाने हेतु विशेष चर्चा की ,जिसमें जनपद पंचायत पानसेमल के ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य एवं सरपंच प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक श्याम बरडे ने कहा कि “यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में हमारे बीच पधार रहे हैं।भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उनका आगमन हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।”
उन्होंने सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से आवाहन किया कि क्षेत्रवासी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में, ढोल-मांदल के साथ नाचते-गाते सभा स्थल पर पहुंचें और मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें, भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज की अस्मिता और गौरव की रक्षा हमारा दायित्व है। कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों को उत्तरदायित्व सौंपे गए। प्रत्येक पंचायत में स्वागत,आवागमन व्यवस्था,सांस्कृतिक दलों की तैयारी एवं जनसम्पर्क कार्य हेतु कार्य विभाजन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी,कन्हैया जैन, जिला महामंत्री सचिन चौहान,जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने,पानसेमल मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, खेतिया मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस,प्रकाश जोशी,प्रेमसिंह पटेल,इस्माइल आजाद,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे, सरपंच,जनपद सदस्य,वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव के स्वागत को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे पानसेमल विधानसभा के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *