बड़वानी के हाईवे पर स्थित थाना ठीकरी,जुलवानिया, नागलवाड़ी और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित निरीक्षण

बड़वानी के हाईवे पर स्थित थाना ठीकरी,जुलवानिया, नागलवाड़ी और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित निरीक्षण

बड़वानी

Shares

बड़वानी के हाईवे पर स्थित थाना ठीकरी,जुलवानिया, नागलवाड़ी और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित निरीक्षण

बड़वानी।जिले के हाईवे पर स्थित थाना ठीकरी, जुलवानिया, नागलवाड़ी और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 30.12.2025 को सयुंक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, आरटीओ श्री राकेश भुरिया, MPRDC के श्री आर. पथीरन, श्री राकेश मण्डलोई, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बघेल, थाना प्रभारी ठीकरी निरीक्षक श्री नाथुसिंह रंधा, उप निरीक्षक श्री रोहित पाटीदार, चौकी बिजासन तथा NHAI की टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निहाली फाटा, आशीर्वाद कट पॉइंट, देवल फाटे से राजहंस कट पॉइंट तक चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की भौतिक स्थिति, कट पॉइंट की बनावट, यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड, सड़क की चौड़ाई, दृश्यता, स्पीड नियंत्रण व्यवस्था एवं यातायात के दबाव का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण में सामने आए संभावित दुर्घटना कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों से चर्चा की गई, जिस पर NHAI को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने, उचित संकेतक व चेतावनी बोर्ड लगाने, कट पॉइंट को सुरक्षित बनाने तथा सड़क संरचना में आवश्यक परिवर्तन करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *