प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा बाईक जागरूकता रैली दिखाई हरी झण्डी
बड़वानी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 09 से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा दिवस सप्ताह जिला बड़वानी में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। उक्त सप्ताह के समापन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा एवं अध्यक्ष अधिवक्त संघ श्री सोहनलाल पाटीदार द्वारा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाई गई।
श्री जैन प्रधान जिला न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन जिला बड़वानी में किया गया, बाईक रैली का उद्देश आम जनता को अवगत कराना है कि वे अपनी कानूनी सहायता, कानूनी सलाह, उनके क्या अधिकार है वे किस तरह से न्याय प्राप्त कर सकते है जिससे न्याय के लिए भावना प्रबल हो, बाईक रेली के माध्यम से कानूनी जन जागरूकता फैलाना है।
बाईक रैली में विधिक सहायता संबंधी सहायता, सलाह के पोस्टर, तख्तीयो एवं नारो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया। बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर बड़वानी से बस स्टेण्ड, राम चौक, कारंजा, अंजड़ नाका, ओलम्पिक चौराहे से जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई। 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर सेन्ट मेरी हायर सेकण्डरी स्कुल बड़वानी में फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बालकों द्वारा देश के प्रेरणा स्त्रोतक डॉ. बी.आर अम्बेडकर, अहिल्याबाई होल्कर, मदर टेरेसा, सुभाष चन्द्र बोस जैसे हस्तियों बनकर फेन्सी डेस प्रतियोगिता में भाग लिया एवं प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर आये विद्यार्थियों ने पुरूस्कार प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय में चित्रकला, निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही द्वितीय कार्यकम शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन एवं संविधान की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री रईस खान, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र पवार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री चंदनसिंह चौहान सचिव / जिला न्यायाधीश जिविसेप्रा श्री अमूल मण्डलोई, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिंह रावत न्यायिक मजि. श्री पुष्पेन्द्र भार्गव, न्यायिक मजि. जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल जिला अधिवक्ता संघ बड़वानी के अध्यक्ष सोहन लाल पाटीदार सचिव श्री नुरूज्जम शेख मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा सहित वरिष्ठ एवं युवा अभिभाषकगण। जिला न्यायालय के कर्मचारीगण, नगर पालिका के कर्मचारीगण शिव कुंज योग ग्रुप के सदस्यगण, जन साहस, आस साख संस्था एन.जी.ओ के सदस्यगण सम्मिलित रहे। सेंट मेरी विद्यालय से प्राचार्य सिस्टर हेपसिबा शिक्षक केथरीन, शास. उत्कृष्ट विद्यालय से श्री अनि मिश्रा एवं जगदीश गुजराती उपस्थित थे।

