शासकीय महाविद्यालय में ₹4.33 करोड़ लगत से बनने वाले पहुंच मार्ग व पुलिया निर्माण का हुआ भूमिपूजन,PG कॉलेज के लिए किया आश्वत
पानसेमल।अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में विधायक श्याम बर्डे ने विद्यार्थियों जनप्रतिनिधियों,एवं ग्रामीणों के साथ 4 करोड़ 33 लाख राशि की लागत से निर्माण होने वाले 2 पुलिया एवं मार्ग का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ,जिसके बाद अतिथि सत्कार किया गया। राम सोनाने ने कहा कि महाविद्यालय सहित क्षेत्र की कई समस्याओं का निराकारण करवाया हे,विधायक श्याम बर्डे द्वारा लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। पूर्व BEO बी एस पावरा ने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य बनेंगे कोई डॉक्टर,इंजीनियर कोई वकील बनेगा ।सभी के प्रयत्नों से महाविद्यालय स्थापित हुआ है।बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए निरन्तर प्रयास जारी है।विधायक का आभार जताते हुए अपनी बात समाप्त की।संस्था प्राचार्य श्रीमती संगीता भंडारी ने कहा कि विद्यार्थियों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पहुंच मार्ग ओर पुलिया स्वीकृत हुआ है यह बड़ी उपलब्धि है।प्राचार्य ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का अभिनन्दन कर आभार जताया।विधायक ने कहा – PG महाविद्यालय नहीं होने से कई विद्यार्थियों की पढ़ाई छूट जाती है।इसलिए मंत्रियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही PG महाविद्यालय बनाया जाएगा।हमारे बेटे बेटियों को 50 से 100 किलोमीटर नहीं जाना पड़ेगा।ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।अध्यापन कार्य प्रभावित नहीं हो इसलिए जिले से ही प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है।विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखकर ही आगे बढ़ने की बात कही।गौरतलब हे कि नगर में कॉलेज बने लगभग पांच वर्ष हो चुके थे, किंतु विद्यार्थियों को असुविधाजनक मार्ग से होकर कॉलेज आना-जाना पड़ता था।इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव से भेंट कर इस मार्ग के विस्तार हेतु तत्काल स्वीकृति दिलवाई। यह सड़क कॉलेज से होकर तहसील एवं एस.डी.एम.कार्यालय,आवासीय परिसर,विद्यालय मार्ग तथा नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव टेकडी से जुड़ते हुए नगर को जोड़ेगी।इस सड़क के निर्माण से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों को कॉलेज,तहसील,लोकसेवा केंद्र एवं प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंचने में सुगमता होगी।इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे,जनपद अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे,अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,जनपद सदस्य जगदीश भंडारी,किशोर वारुडे,वार्ड 2 पार्षद सुश्री सलोनी राणा,सरपंच रामलाल परमार,सुनील जाधव,सरपंच प्रतिनिधि,अमरसिंह बरडे,अजय आर्य,जिला महामंत्री सचिन चौहान,जिला उपाध्यक्ष राम सोनाने,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सचिन चौहान,वरिष्ठ नेता देवराज पाटिल,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,खेतिया मंडल रामचंद्र सोनीस,जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे,प्रकाश जोशी,संजू सांवले,उत्तम चौहान,योगेश जैन,ललीत सोनिस राकेश दावरे,प्रेमसिंह पटेल,भारत वारुडे,मनोहर माली,भूषण पाटिल,धोनी जेन,नितिन माली,आत्माराम माली,अनिल वारुडे,अतुल निकुम,मन्ना शुक्ल, लाला जोशी,दिनेश जाधव,उमेश पाटील,ग्रामीणजनो सहित ,महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती संगीता भंडारी,डॉ.मंजुला चौहान,डॉ निशा वास्कले,क्रीड़ा अधिकारी डॉ.सुनील बागले,डॉ.सुभाष मंडलोई,डॉ.आशा चौहान,डॉ.राजेश दिवाकर,प्रो.अभिनव पांडे,प्रो.हरिसिंह बर्डे,लेब टेक्नीशियन अरुण जाधव, आयुष डुडवे,संतोष चौहान,बुदी बाई,NSS के अर्जुन सोलंकी,रिक्षिता भंडारी,सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुनील बागले ने किया।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

