मूकबधिर कल्याणी महिला को बड़वानी पुलिस ने दिलाया त्वरित न्याय।

मूकबधिर कल्याणी महिला को बड़वानी पुलिस ने दिलाया त्वरित न्याय।

बड़वानी

Shares

मूकबधिर कल्याणी महिला को बड़वानी पुलिस ने दिलाया त्वरित न्याय।

बड़वानी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह के नेतृत्व में बड़वानी पुलिस द्वारा एक मूकबधिर, विधवा एवं कल्याणी महिला को त्वरित न्याय दिलाते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।
आवेदिका (परिवर्तित नाम सुमन) द्वारा प्रत्यक्ष रूप से आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उसका विवाह लगभग 6-7 वर्ष पूर्व सुधीर के साथ हुआ था, जिनका 6 माह पूर्व निधन हो गया। आवेदिका के दो छोटे बच्चे हैं, एक 5 वर्षीय पुत्र एवं एक 1 वर्षीय पुत्री। पति की मृत्यु के पश्चात सास द्वारा आवेदिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सास द्वारा बच्चों को जबरन छीनकर ले जाना, मारपीट एवं पारिवारिक विवाद की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला अधिकारी को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाना बुलाकर काउंसलिंग की गई एवं समझाइश दी गई।
समझाईश के दौरान सास द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न करने, बच्चों को मां से अलग न करने तथा प्रेम एवं सहयोग से रहने का आश्वासन दिया गया। दोनों पक्षों की सहमति से आपसी समझौता संपन्न हुआ एवं घरेलू विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया गया।
अपने दोनों बच्चों को अपने पास पाकर मूकबधिर कल्याणी महिला अत्यंत प्रसन्न हुई एवं अपने पिता के साथ सुरक्षित रूप से घर गई।इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक ललिता चौहान, उप निरीक्षक शीला, एएसआई श्रीमती रेखा यादव, काउंसलर अनीता चोयल एवं आरक्षक सुशीला निंगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *