CM हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण में बड़वानी जिला पुनः टॉप 5 में शामिल
बड़वानी। जिले में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए सभी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप बड़वानी जिला नवंबर माह में भी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल रहा है।नवंबर माह में जिले में कुल 2119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1863 शिकायतों का संतुष्टि-पूर्ण निराकरण किया गया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं सभी विभागीय अधिकारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।जिले के ऊर्जा, राजस्व,नगरीय प्रशासन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, खाद्य, गृह, सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास,स्कूल शिक्षा, श्रम, पशुपालन,ग्रामीण यंत्रिकी सेवा, जल निगम, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम,जिला अस्पताल जल संसाधन,गृह विभाग, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, कृषि उपज मंडी किसान कल्याण विभाग,सामान्य प्रशासन विभाग अनुसूचित जाति विभाग, वन विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग A ग्रेड में रहे हैं। सहकारिता, वित्त,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग,जेल विभाग,खनिज विभाग आयुष विभाग, राज्य शिक्षा केंद्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेंधवा एवं पलसूद द्वारा शिकायतों का निराकरण शत प्रतिशत किया गया है.जिले को A ग्रेड प्राप्त होने पर मैं सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देती हूँ।
साथ ही आमजन की प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करती हूँ।जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
बड़वानी/संजय बामनिया

