कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठीकरी में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठीकरी में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बड़वानी

Shares

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठीकरी में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

थाना ठीकरी के द्वारा आज कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ठीकरी में “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उप निरीक्षक माया अलावा द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, बाल संरक्षण कानून, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में सरल और व्यवहारिक तरीके से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठीकरी में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागरूकता सत्र में विद्यालय की लगभग 250–300 छात्राएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए विभिन्न जिज्ञासाओं पर प्रश्न पूछे और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें जागरूक बनाना रहा, जिससे वे भविष्य में किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में सही निर्णय लेने में सक्षम हों।

पुलिस की इस कार्यवाही में उप निरीक्षक माया अलावा एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

ठीकरी/सुरेंद्र वर्मा

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *