मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्टार्टअप को प्रति माह 10,000 तक की सहायता।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्टार्टअप को प्रति माह 10,000 तक की सहायता।

बड़वानी

Shares

मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्टार्टअप को प्रति माह 10,000 तक की सहायता।

बड़वानी – मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित होने वाले पात्र स्टार्टअप को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 अंतर्गत रु. 10000/- प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता दी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में पात्र स्टार्टअप को बैंक से ऋण प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान एवं 15 प्रतिशत अधिकतम रु. 15 लाख तक की सहायता दी जा रही है। उक्त सहायता हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बड़वानी से संपर्क कर सकते है ! मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु 11 एवं 12 जनवरी को रविन्द्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026 कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त सहायता एवं कार्यक्रम में भागीदारी हेतु इच्छुक स्टार्टअप startup.mp.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *