विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

बड़वानी

Shares

विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

विधायक ने कहा किसानो की समृद्धि से होगा पानसेमल विकसित, सिंचाई से समृद्धि तक हमारा संकल्प”

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है।विधायक श्याम बरडे के प्रयासों से क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिली है,जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।पानसेमल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत (1) ग्राम वासवी बैराज (लागत ₹921.01 लाख) एवं (2) ग्राम चिखल्दा–दिवडिया बैराज (लागत ₹388.63 लाख) को कुल ₹1309.64 लाख की लागत से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।दोनों सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुँचेगा,फसल उत्पादन में वृद्धि होगी,किसानों की आय बढ़ेगी तथा क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली आएगी।इन बैराजों के निर्माण से खरीफ एवं रबी दोनों मौसमों में फसलों को लाभ मिलेगा,जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में सूखे जैसी परिस्थितियों से किसानों को राहत मिलेगी।यह परियोजनाएं पानसेमल विधानसभा के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।विधायक श्याम बरडे ने कहा कि “आज हम अपने लिए नहीं, बल्कि देश के PM नरेंद्र मोदी का संकल्प है हर खेत तक पानी हर घर तक खुशहाली एवं प्रदेश CM डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में पानसेमल विधानसभा के हर क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। छोटी हो या बड़ी, हर योजना को धरातल पर उतारना हमारा संकल्प है।”उन्होंने आगे कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया,भवन निर्माण,नगर पंचायतों के विकास कार्य,किसानों के हित में छोटे-बड़े सिंचाई तालाब,स्टॉप डेम, सीसी रोड,डामरी सड़कें, आंगनबाड़ी भवन,आजीविका भवन जैसे कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।खेतीया से निवाली तक ₹630 करोड़ का बायपास,निवाली सिंचाई योजना ₹1100 करोड़,एवं अन्य ₹300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रहे हैं।विधायक बरडे ने कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।हर ग्राम पंचायत में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण हो रहा है,जिससे गांव-गांव में सर्वांगीण विकास दिखाई दे रहा है और क्षेत्र में विकास की हरियाली चारों ओर लहलहा रही है।महत्वपूर्ण सौगातों के लिए विधायक श्याम बरडे ने CM डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का पानसेमल विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।पानसेमल विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर विधायक श्याम बरडे का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आभार प्रकट किया।।इस दौरान गोविंद जोशी,कन्हैया जैन,देवराज पाटिल,सचिन चौहान,संजू सांवले,मुरली साटोटे,चैनसिंह गदरे,चंद्रकांत महाजन,उत्तम चौहान,योगेश जैन,जगदीश भंडारी,प्रकाश जोशी,प्रेमसिंह पटेल,देवदास साटोटे,संजय गोयल,सुश्री सलोनी राणा,इस्माइल आज़ाद, दिलीप गुप्ता,दिनेश जोशी,सोनू शर्मा,हर्षल गोयल सहित सरपंच, पार्षद,जनपद सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।किसान समृद्ध — क्षेत्र विकसित के मूल मंत्र के साथ पानसेमल विधानसभा आज विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *