मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ,MLA बरडे ने किया भूमि पूजन।
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के खेतिया मंडल को नई सौगात मिली है।विधायक श्याम बरडे ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ ग्रामीणों के साथ मध्यप्रदेश – महाराष्ट्र को जोड़ने वाले दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग— राखी से गणोर (महाराष्ट्र) तथा धावड़ी से रानीपुरा–तोरणमाल तक डामरीकरण युक्त सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। दोनों मार्गों के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़कें पानसेमल एवं खेतिया क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महाराष्ट्र से पारिवारिक,सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासी विगत 30 वर्षों से इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे,जिसे विधायक बरडे ने प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई।
भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक श्याम बरडे ने अपने संबोधन में कहा— “क्षेत्र का विकास ही मेरा संकल्प है। पानसेमल एवं खेतिया से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके निर्माण से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”क्षेत्रवासियों ने भी कहा कि विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में पानसेमल एवं खेतिया क्षेत्र से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों को स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गांवों का विकास ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है, क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान है और देश की आत्मा गांवों में बसती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हेमराज पाटील,श्याम हरसोला, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, प्रकाश जोशी,मंडल महामंत्री मन्ना शुक्ला, संजय भोसले, देवीदास साटोटे,सागर निकुम, जनपद सदस्य रीना रायमल, जगदीश भंडारी,अजय निकुंज, पंडित माली,देवा भाई सरपंच गण,राजेश बामणे,रमेश पाडवी, संतोष पटेल,उमेश पाटील, साहेबराव,सरपंच रामलाल परमार,राखी,धावड़ी एवं आसपास के कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, लोक निर्माण विभाग (P.W.D.) एसडीओ अधिकारी, कर्मचारी,तथा बड़ी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

