आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदो हेतु आवेदन आमंत्रित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदो हेतु आवेदन आमंत्रित

बड़वानी

Shares

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदो हेतु आवेदन आमंत्रित

बड़वानी 31 दिसम्बर 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन एमपी आनलाईन द्वारा तैयार चयन पोर्टल http://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 10 जनवरी तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी रहेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 33 कार्यकर्ताओ एवं 56 सहायिकाओं के पद रिक्त है। उन्होने बताया कि परियोजना राजपुर में 2 कार्यकर्ता एवं 4 सहायिका, परियोजना निवाली में 1 कार्यकर्ता एवं 6 सहायिका, परियोजना वरला में 4 कार्यकर्ता एवं 6 सहायिका, परियोजना पानसेमल में 5 कार्यकर्ता एवं 3 सहायिका, परियोजना बड़वानी में 2 कार्यकर्ता एवं 5 सहायिका, परियोजना पाटी में 5 कार्यकर्ता एवं 7 सहायिका, परियोजना सेंधवा में 11 कार्यकर्ता एवं 19 सहायिका तथा परियोजना ठीकरी में 3 कार्यकर्ता एवं 6 सहायिका के पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय एवं परियोजना कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *