शासकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शासकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बड़वानी

Shares

शासकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पानसेमल।श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स जागरूकता विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संबंध में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना, बचाव एवं रोकथाम के उपायों से परिचित कराना तथा समाज में जागरूकता का प्रसार करना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता भण्डारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी अध्यक्ष सचिन चौहान रहे।एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान डॉ सुनील बागले डॉ. सुभाष मंडलोई एवं प्रो. अभिनव पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को एड्स से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, भ्रांतियाँ तथा बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की।इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन मंजुला चौहान (कार्यक्रम अधिकारी, NSS एवं प्रभारी – रेड रिबन क्लब) द्वारा किया गया।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *