धरना स्थल पर अपर कलेक्टर, एडिशनल SP, के साथ पहुंचे कृषि उपसंचालक किसानो से जानी समस्या

धरना स्थल पर अपर कलेक्टर, एडिशनल SP, के साथ पहुंचे कृषि उपसंचालक किसानो से जानी समस्या

बड़वानी

Shares

धरना स्थल पर अपर कलेक्टर, एडिशनल SP, के साथ पहुंचे कृषि उपसंचालक किसानो से जानी समस्या

पानसेमल कृषि उप मंडी के बाहर 30 अक्टूबर से किसानो द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,धरना स्थल पर रविवार को अपर कलेक्टर के. के. मालवीया,एडिशनल S.P. धीरज बब्बर एवं उपसंचालक कृषि के. सी. वास्केल अधिकारियो के साथ चर्चा करने पहुंचे और किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की।धरना स्थल पर विक्रम अछालिया ने किसानो की उपज की लागत ओर वर्तमान में मिल रहे भाव को लेकर कुछ किसानों का हिसाब बताया,किसानो के अनुसार मक्का की फसल बेचने के बाद भी उन्हें प्रति एकड़ नुकसानी मिली है,जिससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।सरकार को इस ओर ध्यान देकर किसानों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए,किसानो द्वारा पूर्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था जिसमें स्थानीय स्तर पर कुछ समस्याओं का समाधान किया जा चुका है, लेकिन किसानो ने फसलों के मिलने वाले भाव को लेकर रविवार भी चिंता जताई है।वहीं इस विषय को लेकर अपर कलेक्टर श्री मालवीया ने कहा कि किसानों की समस्या सुनी और उन्हें अपनी बात रखने हेतु बड़वानी में चर्चा के लिए बुलाया गया है,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कुछ कहा जा सकेगा।इस दौरान, SDM रमेश सिसोदिया,SDOP आयुष अलावा,मंडी सचिव एल. एस. सेनानी, तहसीलदार सुनील सिसोदिया,थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,उर्वरक निरीक्षक अनिता बर्डे,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भोमराज जेन मौजूद रहे।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *