रविवार को अंजड नगर में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, मुख्य वक्ताओ का होगा उद्बोधन एवं सन्तो का मिलेगा आशीर्वचन
अंजड ।माँ नर्मदा आयोजन समिति के तत्वावधान में 11 जनवरी रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि आयोजन को लेकर नगर को चार प्रमुख बस्तियों जिसमे शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, सुभाषचन्द्र बोस, व चंद्रशेखर आजाद बस्ती में बांटा गया है, कल सुबह से सभी बस्तियों में अलग-अलग स्थानों पर एक समय पर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसमे बालक बालिकाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजनों की प्रस्तुतियां व संत महात्माओं के आशीर्वचन के साथ प्रमुख वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा साथ ही नगर के सभी सर्व समाज प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ता लगे हुए है व तैयारियां लगभग पूरी हो गई है।
सभी चारो बस्तियों में आयोजन को लेकर सभी पांडालों में टेंट, मंच, बिछावत, भोजनशाला, साउंड आदि की व्यवस्थाए की गई है।
भगवा ध्वजों से सजाया नगर:-
हिन्दू सम्मेलन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थलों को भगवा ध्वजों से सजया गया वही बस्ती के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत द्वार, बेनर तथा मुख्य मार्गो पर भगवा ध्वज लगाए गए है जिससे पूरा नगर भगवा मय नजर आ रहा है।
समरसता भोज:-
हिन्दू सम्मेलन में चारो बस्तियों की अनेक टोलियां बनाकर कार्यभार सौंपा गया व जनजागरण हेतु सभी बस्तियों में प्रभात फेरी, रात्रि में रामधुन फेरी, शोभायात्रा, कलश यात्रा, बाइक रैली, भारत माता की आरती सहित अनेक कार्यक्रम विगत 15 दिनों से किये जा रहे है। व टोलियों द्वारा सामुहिकरूप से घर-घर जाकर पीले अक्षत, रुद्राक्ष व भगवा ध्वज देकर सम्मेलन हेतु आमंत्रण दिया गया।
हिन्दू सम्मेलन में चारो बस्तियों में निवासरत सभी सनातन परिवारो का सामुहिकरूप से समरसता भोज भी रखा गया है व किसी भी परिवार में चूल्हा नही जलाने का आवाहन किया गया जिसमे चारो बस्तियों में सर्व समाज के सभी लोग एक साथ बैठकर समरसता भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।
यहां होंगे आयोजन:-
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर को चार बस्तियां जिसमे चंद्रशेखर आजाद बस्ती का कार्यक्रम ठीकरी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण, महाराणा प्रताप बस्ती में गोलाटा रोड स्थित बैकुंठ धाम कॉलोनी में, शिवाजी बस्ती का आयोजन श्री खाटूश्याम मन्दिर प्रांगण में तथा सुभाषचंद्र बोस बस्ती का कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
अंजड़/सतीश परिहार की रिपोर्ट

