सात दिवसीय शिविर के लिए रासेयो के स्वयंसेवको का दल हुआ रवाना,प्राचार्य ने दिखाई हरि झंडी

सात दिवसीय शिविर के लिए रासेयो के स्वयंसेवको का दल हुआ रवाना,प्राचार्य ने दिखाई हरि झंडी

बड़वानी

Shares

सात दिवसीय शिविर के लिए रासेयो के स्वयंसेवको का दल हुआ रवाना,प्राचार्य ने दिखाई हरि झंडी

पानसेमल। नगर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का आयोजन ग्राम टाकली में किया जा रहा है। मंगलवार को स्वयंसेवकों के दल को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों द्वारा दलों का गठन किया गया तथा शिविर स्थल पर पहुँचकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुला चौहान एवं डॉ.सुभाष मंडलोई द्वारा किया जा रहा है। सहायक के रूप में डॉ. आशा चौहान,संतोष चौहान एवं रितेश मकवाने सहयोग कर रहे हैं।
शिविर में कुल 52 छात्राएँ एवं 50 छात्र भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान श्रमदान, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवक ग्रामीण परिवेश से परिचित होकर स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश देंगे, जिससे उनके नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास में वृद्धि होगी।इस अवसर पर डॉ. सुनील बागले, प्रो.मनोज सिंह सोलंकी, डॉ.राजेश दिवाकर, प्रो.अभिनव पांडे, प्रो.हेरी बर्डे, प्रो.नीलम सेनानी,श्रीमती वर्षा पटेल, अजीत गिरासे,सीताराम डूडवे, आयुष डूडवे,रितेश सोलंकी, अजय बागले,आशीष जाधव, रेवाज्या खेडकर सहित स्वयंसेवक अर्जुन सोलंकी एवं रिक्षिता भंडारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *