जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

बड़वानी

Shares

जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

बड़वानी – मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा तथा एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत ने 52 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि अगर समस्या का त्वरित निराकरण हो सकता है तो जनसुनवाई के दौरान या अगले दिवस ही निराकरण करे, आवेदन को अनावश्यक लंबित ना रखा जाये।
अतिक्रमण हटवाकर नाली निर्माण करवाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम हाटबयड़ी के झालीपुरा फल्या की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री कुशवाह ने आवेदन देकर बताया कि आंगनवाड़ी भवन के आसपास निवास करने वाले लोगो द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर गंदगी फैला रहे है। आंगनवाड़ी भवन के पास नाली निर्माण भी नहीं किया गया है। अगर नाली निर्माण हो जाये तो गंदगी फैलना बंद हो जायेगी । इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेकटर श्री रवि वर्मा ने वीसी के माध्यम से जनपद पंचायत राजपुर के सीईओ को निर्देशित किया कि वे उक्त प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराये एवं उन्हे अवगत कराये।
ड्रिप स्वीकृत करवाई जाये
जनसुनवाई में ग्राम चिखल्दा तहसील पानसेमल निवासी श्री दारासिंह पिता हैदर सोलंकी ने उपस्थित होकर आवेदन देकर बताया कि उन्होने वर्ष 2016 में ड्रिप हेतु पंजीयन करवाया था, किन्तु किसी कारणवंश अभी तक ड्रिप का प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पाया है। उन्होने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियो से भी सम्पर्क कर मांग की है कि उन्हें ड्रिप स्वीकृत कर दिलवाई जाये, जिससे वे खेती अच्छी तरह से कर सके । इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेकटर श्री रवि वर्मा ने वीसी के माध्यम से कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया कि वे उक्त प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये ।
आवास की शेष राशि दिलवाई जाये
जनसुनवाई में ग्राम सनगांव निवासी श्री ललित पति मुकेश बघेल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास की 2 किस्त समय पर मिलने से उन्होने छत हाईट तक आवास का निर्माण कर लिया गया है। किन्तु तीसरी किस्त के अभाव में छत डालना रह गई है। इस संबंध में उन्होने ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच से भी मौखिक रूप से जानकारी प्राप्त की, किन्तु उन्होने मुझे केवल आश्वासन दिया कि तीसरी किस्त भी मिल जायेगी । इस पर जनसुनवाई कर रहे बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने वीसी के माध्यम से जनपद पंचायत राजपुर के सीईओ को निर्देशित किया कि वे उक्त प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये ।
खेतो में आने जाने का रास्ता दिलवाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम काकरिया के निवासियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि उनके खेतो में आने जाने के रास्ते को एक व्यक्ति द्वारा रोक दिया गया है, जिससे ग्रामवासियो को उनके खेतो में आने जाने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये प्रशासन से मांग की गई कि वे जांच कर उक्त व्यक्ति द्वारा रोका गया आम रास्ता खुलवाया जाये । इस पर जनसुनवाई कर रहे बड़वानी एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत ने वीसी के माध्यम से तहसील कार्यालय ठीकरी के तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे उचित जांचकर रास्ता खुलवाये, जिससे आने जाने में किसी को परेशानी न हो ।
आर्थिक सहायता दिलवाई जाये
जनसुनवाई में राजपुर निवासी श्री कमलेश प्रजापत ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता श्री प्रकाश पिता मोतीराम प्रजापत 4 माह पूर्व नर्मदा नदी में पूजन करते समय अचानक चक्कर आने से वे नर्मदा नदी में गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी । उन्होने आर्थिक सहायता हेतु बड़वानी तहसील कार्यालय में आवेदन भी किया था, किन्तु अभी तक उनको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेकटर श्री रवि वर्मा ने वीसी के माध्यम से तहसलदार बड़वानी को निर्देशित किया कि वे उक्त आवेदन का परीक्षण कर प्रकरण का निराकरण कराये ।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *